फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कारोबारी ने बीसी के बहाने एक लाख रुपये हड़पे

कारोबारी ने बीसी के बहाने एक लाख रुपये हड़पे

Sun, 19 May 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी ने बीसी के बहाने एक लाख रुपये हड़पे
बरेली। एक कारोबारी ने बीसी (कमेटी) में शामिल होने के बहाने महिला से एक लाख रुपये हड़प लिए। थाने में समझौता होने के बावजूद आरोपी रकम नहीं लौटा रहा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी जैतून के मुताबिक वह आपस में बीसी (कमेटी) डालकर रुपये इकट्ठे कर लेते हैं। धीरे-धीरे करके इकट्ठी की गई यह रकम जरूरत पर काम आ जाती है। जैतून के मुताबिक उनके साथ एक कारोबारी (लकड़ी की टाल का मालिक) भी शामिल हो गया। आरोप है कि कारोबारी ने एक किश्त जमा करने के बाद 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद बीसी की किश्त देना बंद कर दिया। जैतून ने इसकी शिकायत इज्जतनगर थाने में की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर लिखित समझौता कराया। इसमें आरोपी ने एक लाख रुपये लेने की बात स्वीकारते हुए पांच हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से रकम लौटाने का वायदा किया। इसके बाद आरोपी ने केवल एक बार पांच हजार रुपये दिए, जिसके बाद कोई पैसा नहीं दिया। जबकि समझौते को आठ महीने बीत चुके हैं। पिछले कुछ महीने से आरोपी फरीदपुर सब्जी मंडी में रह रहा है। शनिवार को पीड़ित ने एसपी क्राइम को शिकायत पत्र देकर रकम दिलाने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed