फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुवायां में किशोरी की हत्या

पुवायां में किशोरी की हत्या

Fri, 17 May 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में किशोरी की हत्या
पुवायां (शाहजहांपुर)। परिवार के लोगों के साथ गांव में ही एक बरात में शामिल होने गई किशोरी का शव दूसरे दिन गांव से एक किमी दूर खेत में पड़ा मिला। किशोरी की नृशंसतापूर्ण तरीके से हत्या की गई है। उसके चेहरे, हाथ, पैर आदि पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके कमर से नीचे के कपड़े फटे हुए मिले हैं और कुर्ता गर्दन में फंसा पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका गांव के ही पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी।
विज्ञापन

मूल रूप से लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव कुंडरा निवासी माया प्रकाश बचपन से कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरसड़ा स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा है। बुधवार को गांव उमरसड़ा निवासी राजाराम की पुत्री पूनम देवी की शादी में माया प्रकाश पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्री शिखा, सुदामा, 14 वर्षीय ज्ञानवती उर्फ वीरता, बालेश के साथ शादी में शामिल हुआ थे। द्वारचार तक माया प्रकाश की पुत्री ज्ञानवती को लोगों ने देखा लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई। बरात वाले घर में ही कहीं सो जाने की सोचकर परिवार के लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सुबह भी ज्ञानवती नहीं मिली तो परिवार के लोगों को चिंता हुई और उसकी तलाश की गई तो दोपहर में उसका शव गांव के बाहर एक किमी दूर झाबर में राजाराम के ही खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक की सलवार को चीथड़े कर दिए गए थे और उसकी कुर्ता गर्दन के पास फंसा हुआ था। गाल के पास काफी चोट थी, जिससे निकला खून गर्दन तक लगा हुआ था। इसके अलावा नरई में चलने के कारण पैरों में छिलने जैसे निशान हो गए थे। हाथों में भी खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला सिपाही और गांव की महिलाओं को बुलाकर शव का निरीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म की आशंका को खारिज कर दिया। हालांकि सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद मोहम्मद कासिम, सीओ प्रवीण कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। खोजी कुत्ता शव से एक किमी दूर तक जाने के बाद वापस लौट आया। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की ओर ासे अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की मौत किसी जानवर के हमले में हुई हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गांव उमरसड़ा में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थित काफी हद तक साफ हो जाएगी। पुलिस तमाम बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। बरात के वीडियो आदि भी देखे जाएंगे।
सुभाषचंद्र शाक्य, एएसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed