फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सियार के हमले में पांच ग्रामीण घायल

सियार के हमले में पांच ग्रामीण घायल

Sun, 10 Feb 2019 10:59 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सियार के हमले में पांच ग्रामीण घायल
खमरिया। पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के अल्लीपुर में शनिवार की रात सियार के हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी खमरिया में इलाज के लिए ले जाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन रविवार की शाम तक कोई भी वन विभाग का कर्मचारी मौके तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अल्लीपुर में सियार ने जमकर उत्पात मचाया। सियार ने हमला करके कई ग्रामीणों को घायल कर दिया। घर के बाहर आग ताप रहे 30 वर्षीय मितलेश ने भैंस को काटने जा रहे सियार को भगाया, तो सियार ने मितलेश की गर्दन में काटकर घायल कर दिया। इसके बाद शौच के लिए खेत में गए सिटल्ली के 28 वर्षीय पुत्र छोटू पर हमला करके घायल कर दिया। 40 वर्षीय जसवंत को खेत जाते समय रास्ते में हमला करके हाथ में काट लिया। वहीं घर के बाहर आग ताप रही पांच वर्षीय माही पर हमला करके सियार ने पैर में काटकर घायल कर दिया। कैमरामैन कलीम निवासी धौरहरा जो गांव में पुत्तीलाल के यहां आई बरात में फोटो खींचकर जा रहे थे, तो इनके पैर में काटकर लहूलुहान कर दिया। जगदीश के घर के बाहर बंधी गाय को भी काटकर अपना शिकार बनाया। सियार के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार का पीछा किया, तो वह पड़ोस में लगे गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed