फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरेंडर करने जा रहे मोनू मच्छर को पुलिस ने रास्ते से उठाया

सरेंडर करने जा रहे मोनू मच्छर को पुलिस ने रास्ते से उठाया

Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सरेंडर करने जा रहे मोनू मच्छर को पुलिस ने रास्ते से उठाया
बरेली। फौजी के बेटे के हत्यारोपी मोनू मच्छर को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कोर्ट के बाहर रास्ते से पकड़ लिया। पुलिस अभी उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही। मोनू मच्छर के मुताबिक उसने तीन दिन पहले कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली थी। वह कसरेंडर करने जा रहा था, लेकि न पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी फौजी के बेटे रवि की करीब दस दिन पहले मोनू ने गुल्ली डंडा के खेल में अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि खेल में रुपये हारने के बाद न देने पर मोनू और उनके दोस्तों ने उसे पीटकर मार दिया था। वहीं परिजनों के मुताबिक रंजिशन उसकी हत्या की गई थी। हत्या की रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कई जगह दबिशें भी दी गई थीं। सरेंडर एप्लीकेशन के बाद से ही पुलिस ने कोर्ट के रास्ते पर गतिविधियां बढ़ा दी थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed