{"_id":"5c3a43afbdec22737d20b46f","slug":"61547322287-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से गुर्स्साइं छात्राओं ने शोहदों को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से गुर्स्साइं छात्राओं ने शोहदों को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली/रामनगर। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से बाइक सवार दो शोहदों ने शुक्रवार शाम छेड़खानी कर दी। इससे गुस्साईं छात्राएं शोहदों पर टूट पड़ीं। छात्राओं ने शोहदों की चप्पलों से मनभर पिटाई की। इस दौरान सड़क पर भीड़ भी जुट गई। इसी बीच स्कूल के शिक्षक और शोहदों के घरवाले भी पहुंच गए। घरवालों ने शोहदों को डांट फटकार लगाई तो वे छात्राओं से माफी मांगने लगे। छात्राओं ने ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।
सिरौली इलाके में शुक्रवार की शाम स्कूल से छुट्टी के बाद करीब आठ से दस की संख्या में छात्राएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान ग्रुप में आगे चल रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो शोहदों ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद सभी छात्राएं जुटीं और शोहदों को पकड़ लिया। सभी शोहदों की चप्पलों से पिटाई करने लगीं। यह देख राहगीर भी रूक गए। सड़क पर जाम सा माहौल हो गया। सभी छात्राओं की हिम्मत की सराहना कर रहे थे। इसी बीच स्कूल के शिक्षक और शोहदों के घरवालों पहुंच गए। उन्होंने शोहदों को डांटा फटकारा। उन्होंने छात्राओं से माफी मांगने को कहा। शोहदों ने छात्राओं से माफी मांगी तो उन्होंने दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
पांच माह पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
पांच माह पूर्व भी इस तरह की हरकत शोहदों ने की थी। तभी भी मामला कुछ इसी तरह रफा दफा कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। इससे आए दिन शोहदे ऐसी वारदात को अंजाम देते हैं। शुक्रवार की घटना में छात्राओं ने जो सबक सिखाया उससे शोहदे दोबारा ऐसी हरकत तो नहीं करेंगे।