फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौलानगर में कव्वाली कार्यक्रम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

मौलानगर में कव्वाली कार्यक्रम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
मौलानगर में कव्वाली कार्यक्रम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
बरेली। मौलानगर में एक दरगाह पर कव्वाली कार्यक्रम को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर अशरफ खां चौकी पहुंचे। विरोध के चलते पुलिस ने फिलहाल कार्यक्रम की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मोहल्ला मौलानगर स्थित दरगाह हजरत मिस्कीन शाह मियां का तीन दिवसीय उर्स होना है। ईद के अगले दिन उर्स शुरू होगा और 10 जून को कुल होना तय है। दरगाह कमेटी ने उर्स की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन किया है। उसी मोहल्ले के साबिर रजा और उनके कुछ साथी कव्वाली कार्यक्रम के विरोध में हैं। शनिवार दोपहर साबिर कुछ लोगों के साथ अशरफ खां चौकी पहुंचे और कार्यक्रम रोकने के लिए चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र दिया। कव्वाली कार्यक्रम न रोकने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। इसका पता लगने पर शनिवार रात करीब आठ बजे दरगाह कमेटी के प्रवक्ता आबिद उल्ला खां कुछ लोगों को लेकर अशरफ खां चौकी गए। उनका कहना है कि यहां उर्स और कव्वाली परंपरागत तरीके से पहले भी होता रहा है। पिछले वर्षों में प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दी थी। दोनों पक्षों के सामने आने से पुलिस असमंजस में है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि विरोध के चलते कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed