{"_id":"5ccb4af8bdec2207786b850a","slug":"51556826872-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारादरी थाने के पीछे पकड़ा चोरी की बाइकों का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारादरी थाने के पीछे पकड़ा चोरी की बाइकों का जखीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में दूसरे थानों की पुलिस व आबकारी टीम के जरिये अवैध शराब का जखीरा पहले ही पकड़ा जा चुका है, इस बार चोरी की बाइक व इनके पुर्जे छुपाने का गोदाम भी यहीं मिला है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई करके एक आरोपी को पकड़ा है। हालांकि पुलिस अभी खुलासे से इंकार कर रही है।
कांकरटोला में नूरानी मस्जिद के एक घर में गुरुवार रात प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इससे पहले पुलिस ने अपने क्षेत्र में एक ही एक बड़े ऑटोलिफ्टर को पकड़ लिया था। पुलिस उसे लेकर ही यहां आई थी। उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक, करीब 28 बाइकों के इंजन, 80 नंबर प्लेट समेत काफी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया। माल को लेकर पुलिस थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बैठाया तो माल को भी छिपा दिया। पुलिस अब बड़ा खुलासा करने के मूड में है और ऑटोलिफ्टर के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है। एक-दो दिन में बड़ा खुलासा हो सकता है। इसलिए इंस्पेक्टर समेत स्टाफ अभी जानकारी देने से बच रहा है। पुलिस को वाहनों के साथ दो न्यूज चैनल की आईडी भी मिली हैं। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है। चर्चा है कि ऑटोलिफ्टर गुरू और चेले मिलकर बड़ा धंधा कर रहे थे। चोरी की बाइकों को लाकर काटना और एक के पुर्जे दूसरी गाड़ी में फिट करना उनका काम था। इससे आसानी से गाड़ियां पकड़ में नहीं आती थीं। बाइक रिपेयरिंग करने वालों को सस्ते दाम में महंगे इंजन व टंकियां भी ये उपलब्ध करा देते थे। पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।