फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एथलीट ने जोड़े हाथ, नहीं पसीजी युवती

एथलीट ने जोड़े हाथ, नहीं पसीजी युवती

Wed, 01 May 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
एथलीट ने जोड़े हाथ, नहीं पसीजी युवती
बरेली। छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ने पर एथलीट ने युवती से थाने में ही माफी मांगी और तौबा की। इसके बाद भी युवती नही पसीजा। युवती ने मारपीट और छेड़छाड़ की तहरीर पर जीआरपी जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। एथलीट को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लुधियाना जाने के लिए अयोध्या की एक युवती पिता के साथ किसान एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुई। लखनऊ से देवबंद जाने के लिए एथलीट आशीष कांत भी उसी कोच में पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने के कारण आशीष टायलेट के पास खड़े थे, उसके पास युवती भी खड़ी थी। युवती का आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आशीष ने उससे कई बार छेड़छाड़ की। शुरू में तो वह चुप रही, लेकिन हरकतें बढ़ने पर उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को फोन कर दिया। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने दोनों को उतार लिया। पुलिस को देखकर युवती रोने लगी। उसने बताया कि छेड़छाड़ की विरोध करने पर मारपीट भी की। थाने में आशीष के होश फाख्ता हो गए। उसने युवती से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसका कहना था कि कोच में चढ़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। युवती की तहरीर पर जीआरपी ने आशीष के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को आशीष को रेलवे कोर्ट में पेश किया जहां उसने अपना पक्ष रखा। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि भीड़ को लेकर कहासुनी का मामला है। छेड़छाड़ की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed