{"_id":"5c7ad8fbbdec22270f4fdf9d","slug":"51551554811-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों का विरोध, पब्लिक ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों का विरोध, पब्लिक ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर जश्न मनाते लोगों का ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाना शराब के नशे में धुत कुछ लोगों को रास नहीं आया। उन्होंने विरोध करते हुए गालीगलौज की तो भीड़ ने उन्हें धुन दिया और डायल-100 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार शाम नौ बजे डोहरा रोड स्थित मॉडल शॉप पर प्रेम गंगवार, रहीम मलिक, नदीम अली और अतीक समेत चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी हुई तो आसपास की कॉलोनियों में जश्न शुरू हो गए। लोगों का अभिनंदन और हिंदुस्तान के जिंदाबाद के नारे लगाना शराब के नशे में धुत चारों को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने नारेबाजी बंद करने को कहा तो लोग उनसे भिड़ गए। इसी दौरान प्रेम गंगवार का खाने का पैसे न देने पर कैंटीन मालिक अंकित गुर्जर से भी विवाद हो गया। इसके बाद भीड़ ने चारों की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर डायल-100 पुलिस भी पहुंच गई। चारों को बारादरी थाने लाया गया। इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि शनिवार को चारों को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।