{"_id":"5c69b914bdec220c0c322304","slug":"51550432532-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के पूर्व ठेकेदार ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डिप्रेशन की वजह से रेलवे के एक पूर्व ठेकेदार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंत्येष्टि कर दी। करीब 55 वर्षीय सुनील मिश्रा सुभाष नगर में विकास कोचिंग वाली गली में रहते थे। उनकी पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थीं। तीन बेटियां और एक बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। सुनील के घर में काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था जो फिलहाल बंद था। इन्हीं में से कोई मजदूर रविवार शाम घर में गया तो कमरे में रस्सी के सहारे सुनील का शव लटका देखा। सूचना पर पत्नी व परिजन मौके पर पहुंच गए और रात में ही अंत्येष्टि कर दी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया था। उन्होंने पुलिस भेजी तो पता लगा कि अंत्येष्टि कर दी गई है। परिवार को किसी से शिकायत नहीं है। बताया कि वह काफी समय से अवसाद की स्थिति से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।