फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हरियाणा पुलिस बनकर बिसौली क्षेत्र में मारा छापा, तीन पकड़े

हरियाणा पुलिस बनकर बिसौली क्षेत्र में मारा छापा, तीन पकड़े

Wed, 02 Jan 2019 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस बनकर बिसौली क्षेत्र में मारा छापा, तीन पकड़े
हरियाणा पुलिस बनकर बिसौली क्षेत्र में मारा छापा, तीन पकड़े
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा पुलिस घर से उठा लाई, हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। रस्सी का सांप बनाने में माहिर फैजगंज बेहटा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। फैजगंज पुलिस ने हरियाणा पुलिस बनकर बिसौली क्षेत्र के दो गांवों में छापा मारा और एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया। सुबह पुलिस ने बुजुर्ग को छोड़ दिया लेकिन देर शाम तक दो लोगों को छोड़ने की सौदेबाजी चलती रही।
फैजगंज बेहटा पुलिस मंगलवार रात हरियाणा पुलिस बन गई। रात करीब दो बजे सरकारी गाड़ी से बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दबतोरी और ललुआ नगला पहुंची। पुलिस ने एक बुजुर्ग और दो युवाओं को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के पूछने पर बताया कि हरियाणा में कोई हत्या हुई है, जिसमें प्रयोग किया गया एक मोबाइल फोन इन लोगों के पास मिला है। उसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिया। बीमार बुजुर्ग की रात में हालत बिगड़ गई, तो उसे बुधवार सुबह छोड़ दिया गया, जबकि दोनों युवकों को नहीं छोड़ा। बुुजुर्ग ने ही युवकों के फैजगंज थाने में होने की सूचना दी। सूत्रों की माने तो देर शाम तक युवकों को छुड़ाने के लिए कुछ लोग प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा गया। देर शाम तक सौदेबाजी चलती रही। पकड़ेे गए लोगों के खिलाफ कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है। बिसौली इंस्पेक्टर ओपी गौतम का कहना है कि उनके क्षेत्र में फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा छापामारी करने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

------------------
फैजगंज बेहटा पुलिस ने इस तरह बिसौली कोतवाली क्षेत्र में छापामारी करने की कोई सूचना नहीं दी है और न ही बिसौली पुलिस ने बताया है। अगर ऐसा है तो वह इस संबंध में जानकारी कर रहे हैं। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed