फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किला नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

किला नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
किला नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत
 किला नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद शव बाहर निकाले जा सके। सूचना पर सीबीगंज, इज्जतनगर और भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी असलम का 16 वर्षीय बेटा सलमान 28 सितंबर को अपने फु फेरे भाई उवैस पुत्र शकील खान निवासी गांव अटा कास्थान के घर आया था। रविवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे सलमान और उवैस गांव के हमउम्र बच्चों के साथ किला नदी में नहाने गए थे। बच्चों का कहना है कि सलमान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो उवैस ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देख बाकी बच्चों ने भागकर घरवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोगों के साथ आसपास के तमाम लोग आ गए। दो घंटे तक ग्रामीण दोनों को नदीं में तलाशते रहे। कामयाबी न मिलने पर चौबारी से चार गोताखोर बुलाए गए। बच्चों के डूबने की सूचना पर सीबीगंज, इज्जतनगर और भोजीपुरा थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर पुलिस में सीमा विवाद भी चला, लेकिन बाद में घटनास्थल सीबीगंज का तय हुआ। इधर, गोताखोरों के आने से पहले ही करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाल लिए। घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। उवैस की मां शाइना और सलमान की मां मुस्तकीम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed