फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बानखाना की बगिया में रात दो बजे मारपीट, पत्थरबाजी

बानखाना की बगिया में रात दो बजे मारपीट, पत्थरबाजी

Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बानखाना की बगिया में रात दो बजे मारपीट, पत्थरबाजी
 बानखाना में मोहर्रम पर रात दो बजे मकान मालिक और किराएदार के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई। किराएदार दूसरे समुदाय का था। मकान मालिक के हावी होने पर किराएदार वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद ही 50-60 लोगों को लेकर आ गया। दूसरे समुदाय के लोग भी अलर्ट हो गए। किरायेदार के साथ आए लोगों ने घर के बाहर गाली गलौज और पत्थरबाजी की। इसमें एक युवक का सिर फट गया। पुलिस के पहुंचते ही सब तितर बितर हो गए। पुलिस अशांति फैलाने में छह युवकों को उठा लायी। पांच को सुबह छोड़ दिया। एक के खिलाफ मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

बानखाना की बगिया में एक समुदाय के युवक दिन या रात में कभी भी बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाकर गलियों से निकलते हैं। टोकते ही मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। छात्राओें पर फबतियां कसी जाती हैं। खुराफाती युवकों की दहशत के चलते महिलाओं और लड़कियों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। पुलिस के गुर्गे धन उगाही के चलते इलाके में दहशत फैलाकर मारपीट करते हैं। फिर पुलिस से सौदेबाजी कराकर मामला सुलझाया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब दो बजे बानखाना की बगिया में मकान मालिक और किराएदार में किसी बात पर झगड़े के बाद मारपीट हो गई। जिसके साथ मारपीट हुई, उसका साथी कोहाड़ापीर पुलिस चौकी में दिन रात बैठा रहता है। मार खाकर युवक अपने घर आ गया और फिर 50-60 युवकों को साथ लेकर मकान मालिक के घर पहुंच गया और वहां गाली गलौज की। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और लाठी डंडे लेकर आए युवकों ने घरों पर पत्थर भी फेंके। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक युवक गलियों में तितर-बितर हो गए। पुलिस छह युवकों को उठाकर थाने ले आई। पांच को सुबह छोड़ दिया। एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बानखाना की बगिया में देर रात मारपीट की मामूली घटना हो गई थी। इसमें एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। - बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed