{"_id":"5b770e1242c792465274a14c","slug":"51534529042-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से मांगी रंगदारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
व्यापारी से मांगी रंगदारी, विरोध पर किया फायर
- भीड़ ने एक बदमाश को दबोचकर पुलिस को सौंपा, चार फरार
- व्यापारी को हत्या की धमकी देकर लंबे समय से वसूल रहे थे रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लंबे समय से रंगदारी दे रहे व्यापारी ने रकम ज्यादा बढ़ने पर विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर फायर कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। व्यापारी ने लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसके चार साथी फरार होने में कामयाब रहे।
कांधरपुर निवासी टेकचंद की कैंट में उमरसिया चौराहे पर चोकर आदि की दुकान है। कैंट में ही प्रकाश कॉलोनी निवासी राहुल समेत कुछ बदमाश लंबे समय से हत्या की धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूल रहे थे। शुक्रवार दोपहर राहुल चार अन्य बदमाशों के साथ पहुंचा। टेकचंद से 50 हजार रुपये देने को कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी आ गए और राहुल को दबोच लिया। जबकि उसके साथी कैंट की प्रकाश कालोनी निवासी शानू, डिफेंस कॉलोनी निवासी नन्हें भइया, गणेशधाम निवासी अमन व एक अन्य फरार हो गए। भीड़ ने राहुल को कैंट थाना पुलिस को सौंप दिया। टेकचंद की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।