फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   College director arrested for duping students

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 14 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
College director arrested for duping students
arrest
इज्जतनगर पुलिस ने फर्जी नियुक्तिपत्र देकर ठगी करने के आरोपी जेबीएल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवपुरी, कुंवरपुर निवासी विजय बहादुर सक्सेना को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि उसने कई लोगों से शिक्षक बनाने के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

रामपुर में मिलक के मोहल्ला धनेली निवासी गौरव गंगवार ने 17 जून को थाना इज्जतनगर में जेबीएल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवपुरी, कुंवरपुर निवासी विजय बहादुर सक्सेना, मुकेश सक्सेना, आशीष सक्सेना, प्रदीप कुमार और कमलेश जौहरी के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था, विजय बहादुर ने अपने स्कूल में शिक्षक के पद पर नियुक्ति की बात कहकर 10 लाख रुपये ले लिए। जब वह कॉलेज में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो सिक्योरिटी के नाम पर 15 लाख रुपये और जमा कराए गए। काफी दिन तक वेतन नहीं मिला तो उन्होंने आरटीआई के माध्यम से कॉलेज के बारे में पता किया। तब जानकारी हुई कि कॉलेज की सीबीएसई से मान्यता ही नहीं है। गौरव ने विजय बहादुर से सिक्योरिटी में दिया 15 लाख रुपया वापस मांगा तो उसने 7.5-7.5 लाख रुपये के दो चेक दिए लेकिन दोनों बाउंस हो गए। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। गौरव ने बताया कि विजय बहादुर ने उसकी तरह ही राजीव कुमार, मोहित सक्सेना, नरेंद्र गंगवार, सूर्यप्रताप, नूपुर विसेन आदि से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। विवेचक चरन सिंह ने भी कई लोगों से ठगी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed