फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   री पोस्टिंग और अटैचमेंट वाले पुलिसकर्मियों की उल्टी गिनती शुरू

री पोस्टिंग और अटैचमेंट वाले पुलिसकर्मियों की उल्टी गिनती शुरू

Mon, 12 Jun 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
री पोस्टिंग और अटैचमेंट वाले पुलिसकर्मियों की उल्टी गिनती शुरू
बरेली।
विज्ञापन

एडीजी और आईजी कार्यालय व थानों में री पोस्टिंग की मलाई काट रहे इंस्पेक्टर और दरोगा को जिला छोड़ना होगा। एडीजी बृजराज मीना ने इस कवायद की शुरुआत अपने कार्यालय से शुरू की है। सोमवार को उन्होंने अपने कार्यालय में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों को बुलाकर मूल तैनातियों पर वापस जाने के लिए निर्देश दे दिये। उन्होंने इसकी सूची तैयार करवा ली है। उन्होंने संकेत दिये कि तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को मुरादाबाद और बिजनौर से बुलाया जा रहा है।
एडीजी और आईजी कार्यालय में बड़ी संख्या में री पोस्टिंग और अटैचमेंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। भाजपा सरकार आने के बाद सख्ती के साथ ऐसे पुलिसकर्मियों को मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश जारी हुए थे। कुछ दिन पहले भी एडीजी ने बरेली और मुरादाबाद रेंज के 156 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की थी। इसके बाद भी जनपद में बड़ी संख्या में री पोस्टिंग वाले पुलिसकर्मी बने हुए हैं। एडीजी के निर्देश के बाद आईजी रेंज कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन थानाध्यक्ष हटेंगे
एडीजी के मुताबिक री पोस्टिंग की जद में महिला थाना की प्रभारी आती है। वहीं 58 साल से ज्यादा उम्र वालों में नवाबगंज थाना प्रभारी का नाम भी सूची में शामिल हुआ है। इसके अतिरिक्त अटेचमेंट पर थाने का प्रभार लेने वाले बहेड़ी थानाध्यक्ष भी हटाये जाएंगे। इन्हें अब मूल जिलों में तैनाती पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद और बिजनौर से लाएंगे पुलिसकर्मी
जनपद में पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए एडीजी ने मुरादाबाद और बिजनौर से तेज तर्रार पुलिसकर्मी लाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि
मुरादाबाद से छह इंस्पेक्टर, जबकि बिजनौर में सात की तैनाती ज्यादा है। इनकी कमी को पूरा करने के लिए उनके ट्रांसफर किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed