{"_id":"593b7b6d4f1c1b31088b4568","slug":"51497070445-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को देखभाल करने वाली नौकरानी देती रही नशा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को देखभाल करने वाली नौकरानी देती रही नशा!
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)। स्वतंत्रता सेनानी की 80 वर्षीय बहू बीना श्रीवास्तव स्लीपर रोड स्थित पुस्तैनी घर में एक नौकरानी के साथ रहती हैं। दो बेटों और चार बेटियों की मां होने के बावजूद वह कई साल से इस घर में सिर्फ एक नौकरानी के भरोसे रहती आईं। नौकरानी को उनकी रामपुर गार्डन निवासी बेटी आरती जौहरी ने देखभाल के लिए रखा था। अब आरती के आरोप हैं कि संपत्ति पर कब्जे के मंसूबे रखने वाली नौकरानी उनकी मां को हल्का नशा देती रही, जिससे जब भी वह और उनकी बहनें मिलने जाती थीं तो वह सोती मिलती थीं। परिवार समझता रहा कि उम्र के इस पड़ाव पर उनकी तबीयत ठीक नहीं रहने से ऐसा हो रहा है, लेकिन कुछ दिना पहले नौकरानी की करतूत बेटियों ने पकड़ ली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मामले की शिकायत की गई। एसएसपी ने सीबीगंज इंस्पेक्टर गणेश दत्त जोशी को जांच के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर नौकरानी के एक साथी को पकड़कर थाने लाए, हालांकि पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया।
बीना श्रीवास्तव के बेटे अखिल किशोर श्रीवास्तव फतेहगढ़ में अपनी पत्नी शोभावती के साथ रहते हैं। शोभावती जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। दूसरे बेटे अंशु की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी चार बेटियों में आरती जौहरी रामपुर गार्डन में, ममता भटनागर सहारनपुर में, कंचन श्रीवास्तव सीबीगंज और रचना श्रीवास्तव शाहजहांपुर में शादी के बाद रह रही हैं। आरती ने बताया कि उनका भाई अखिल बरेली आने पर कैंट स्थित अपनी सुसराल में ठहरता है।
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी मां गिर गई थीं, जिससे कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान आरती जौहरी ने अपनी नौकरानी को देखभाल के लिए मां के पास रखवा दिया था। नौकरानी तीन साल से उनकी मां के साथ रहती आ रही है। बताते हैं कि शुरुआत में उनकी नौकरानी ने मां की बहुत सेवा की। बीना से मिलने के लिए उनकी बेटियां और बेटा नहीं जाता था। उनका करीब 1500 गज जमीन में 500 गज पर पुस्तैनी मकान बना हुआ है। आरोप है कि उसने संपत्ति कब्जे के लिए अपने भाई, भतीजे सहित रिश्तेदारों को बुला लिया। घर के पिछला हिस्से का दरवाजा तोड़कर सबको ठहरा दिया।
विज्ञापन
घर से गायब हैं जेवर और बर्तन
एसएसपी को दी तहरीर के मुताबिक, नौकरानी पर आरोप हैं कि वह खाने में नशीली दवाइयां भी देती थी। जब उनकी बेटियां फोन करतीं तो उनकी मां बात ही नहीं कर पाती थी। अब पीतल के बर्तन और उनकी मां के जेवर भी घर से गायब बताए जा रहे हैं। आरती सहित उनकी बेटियों के आरोप हैं कि एक दिन अचानक वह सीबीगंज पहुंचीं तो उनकी नौकरानी के हाथ उनकी मां की गर्दन पर थे। वह गला दबाने की कोशिश कर रही थीं।
युवक को इंस्पेक्टर ने उठाया
नौकरानी की मदद सीबीगंज का एक युवक कर रहा है। यह युवक उनके मृत बेटे का दोस्त है। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर ने इस युवक को उठा लिया। युवक ने दावा किया है कि संपत्ति में उसका हिस्सा है। बीना के मृत बेटे से उसने हिस्सा खरीदा था। उसने थाने में कोर्ट के कागज भी दिखाए, जिसके बाद उसको छोड़ दिया गया।
ससुर स्वतंत्रता सेनानी, पति थे समाजसेवी
बीना के ससुर स्व. नवल किशोर स्वतंत्रता सेनानी थे। वहीं, उनके पति स्व. केके श्रीवास्तव समाजसेवी हैं। अब परिवार दहशत में है। शनिवार को बेटियों ने विधायक अरुण कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की जांच कर रहा हूं। सभी किरायेदारों को बुलाकर बुजुर्ग महिला को ही किराया देने के लिए कहा गया है। नौकरानी की भूमिका की भी जांच चल रही है। युवक को पकड़ा था, लेकिन उसने कोर्ट के कुछ कागज दिखा दिए हैं। महिला को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया गया है।
- गणेश दत्त जोशी, इंस्पेक्टर, सीबीगंज