फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पशु तस्कर सगे भाई, बोले-बाबू कुरैशी की डेयरी पर काटते तीनों पशु

पशु तस्कर सगे भाई, बोले-बाबू कुरैशी की डेयरी पर काटते तीनों पशु

Wed, 01 May 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर सगे भाई, बोले-बाबू कुरैशी की डेयरी पर काटते तीनों पशु
बरेली। पशु तस्करों ने स्वीकार किया है कि बाबू कुरैशी की डेयरी में गौवंशीय पशुओं को काटने के बाद बेचने की योजना था। रात में ही बेहोशी ही हालत में तीनों पशुओं को काट दिया जाता। उन्होंने यह नहीं बताया कि नीलामी में उन्होंने कहां से पशुओं को खरीदा। पुलिस का कहना है कि आईवीआरआई अधिकारियों से नीलामी का डाटा लिया जाएगा। जिससे पता लग सकेगा कि तीनों पशु किसको नीलाम किए गए थे। पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को जेल भेज दिया। जुबैर और कासिम
विज्ञापन

सोमवार को गिरफ्तार किए गए राशिद कुरैशी और जुबैर कुरैशी पुत्र हसमत कुरैशी सगे भाई हैं, जो लंबे समय गौवंशीय पशुओं की तस्करी करके उन्हें काटते हैं। राशिद ने बताया कि कोट मुहल्ले में यूसुफ कुरैशी और बाबू की डेयरी में तीनों पशुओं को काटने की योजना थी। इससे पहले पुलिस पहुंच गई जिनको देखकर बाबू कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, इरफान और पिन्ना भाग गए। तीनों को लाते समय बेहोश कर दिया गया था। जिससे उन्हें काटने में शोर नहीं मचता। मीट को खताने का भी इंतजाम था। यह पशु किससे खरीदे थे, उसका नाम नहीं बताया। दूसरी ओर फोर्स की कमी होने के बावजूद थाने में तीनों पशुओं की देखभाल के लिए एक सिपाही तैनात किया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि आईवीआरआई तीन पशुओं में एक साहीवाल नस्ल का है। चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई है। इस संबंध में आईवीआरआई अधिकारियों से बात करके उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को मोहल्ला कोट में पुलिस ने टाटा मैजिक का पीछा करके तीन गौवंशीय पशुओं को पकड़ा था, चार आरोपी मौका देखकर भाग गए जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed