फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मामूली विवाद में भिड़े दो परिवार, पथराव

मामूली विवाद में भिड़े दो परिवार, पथराव

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में भिड़े दो परिवार, पथराव
बरेली। मामूली कहासुनी के बाद दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक परिवार ने दूसरे के घर पर पथराव भी किया। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर थाना इज्जतनगर में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर निवासी अभिषेक और पंकज में कुछ दिनों पहले कहासुनी और मारपीट हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार भी आपस में भिड़ गए। दोनों परिवार एक दूसरे से रंजिश मानने लगे। अभिषेक के बहनोई अमित कुमार के मुताबिक झगड़ा होने के बाद पंकज ने उसे रास्ते में रोककर पीटा था। इसके बाद पंकज के परिवार ने अन्य बदमाशों के साथ बृहस्पतिवार रात उनके घर पर धावा बोल दिया। उनके घर पर पथराव भी किया जिससे उनकी पिकअप और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अभिषेक डेयरी चलाते हैं। अमित ने बताया कि वह लोग अब घर छोड़कर कहीं दूर जाकर रहने की सोच रहे हैं। वहीं पंकज की माता आशा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पंकज के जन्मदिन के दौरान सुनीता, लालू, अमित और पिंकी उनके घर पर आए। दरवाजे पर खड़ी उनकी नंद को लाठी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर मारपीट की। बताया कि पंकज के पिता बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed