फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाबालिग को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
बरेली। दरगाह में मां की देखभाल कर रही एक नाबालिग को अगवा करके आजमनगर के एक घर में बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए। पूछताछ में आरोपी ने पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया और किसी भी साथी के इसमें शामिल होने से इंकार किया। हालांकि आरोपी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी एक महिला बीमारी के चलते करीब पिछले दो महीनों से बारादरी क्षेत्र स्थित शाहदाना वली की दरगाह में रह रही थी। यहां देखरेख के लिए उनकी नाबालिग बेटी साथ रहती थी। महिला के मुताबिक बेटी रविवार सुबह तड़के शौच को बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। काफी ढूंढने पर नहीं मिली तो बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए। किशोरी के भाई ने बताया कि कैमरे में कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमार टाकीज के पीछे रहने वाला हासिम उसे अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे अगवा करके ले जाता हुआ नजर आया। पुलिस से घटना की शिकायत करने पर मामले की छानबीन की जाने लगी। लापता किशोरी के भाई को मंगलवार रात अपने एक दोस्त से उसके आजमनगर के एक घर में होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो वहां ताला पड़ा था। दोस्त के जोर देने पर वह देर रात दोबारा वहां पहुंचा तो ताला खुला मिला। किशोरी के भाई के मुताबिक घर में आरोपी हासिम समेत करीब 12-13 लड़के मौजूद थे। मौके से ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया। हासिम को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसके साथी भाग निकले। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। यहां ले जाते वक्त किशोरी के मुंह से झाग नकल रहे थे। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नशा सुंघाकर दरगाह से अगवा करके लाया था। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। आरोपी उसे नशे की दवा खिलाता था और बक्से में कैद करके रखता था। शाम को आरोपी नशे में घर लौटता था और अपने दोस्तों संग उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर पीटता था। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि फुटेज देखने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लगातार जांच करने की बात कहकर टालते रहे।
विज्ञापन


आरोपी ने सुनाई प्रेम प्रसंग की कहानी
आरोपी ने पूछताछ में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को प्रेम प्रसंग की कहानी सुनाई। उसके मुताबिक वह अपनी एक रिश्तेदार की देखरेख को वहां आया था। वहीं पीड़िता से उसकी जान पहचान हुई और प्रेम हो गया। परिजनों ने रिश्ते पर नाराजगी जताई तो पीड़िता के ही कहने पर वह उसे भगा ले गया। घर के दरवाजे पर खुद ही अंदर से ताला लगा लेता था। मंगलवार शाम वह दोनों निकाह करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। बक्से में बंद करने वाली बात पर बताया कि दबिश पड़ने के डर से उसे बक्स में छिपा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीड़ितों की शिकायत पर छानबीन के दौरान आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने किसी भी साथी के घटना में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। आगे मामले की छानबीन की जा रही है। - पीतम पाल सिंह, सीओ थर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed