{"_id":"5c69b8f3bdec224a620feb97","slug":"41550432499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा नहीं मिला तो लेखपाल ने कराई अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा नहीं मिला तो लेखपाल ने कराई अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- प्रतीक मिश्रा
लेखपाल ने दर्ज कराई बेटे के अपहरण की रिपोर्ट
बरेली। मढ़ीनाथ निवासी लेखपाल प्रवीण मिश्रा ने अपने 17 वर्षीय बेटे प्रतीक का पांच दिन बाद भी पता न लगने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम करा दिया है। प्रवीण के मुताबिक, प्रतीक आर्मी पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। वह 12 फरवरी की सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के लिए निकला था। न वह स्कूल पहुंचा न घर लौटा। वह हर जगह उसे खोज चुके हैं। एसओ सुभाषनगर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मां ने प्रतीक को स्कूल न जाने पर डांटा था। इसके बाद से वह गायब है। आशंका है कि वह खुद कहीं चला गया है। घरवालों की मदद से पुलिस बराबर उसकी तलाश कर रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।
सचिन मामले में करीबियों पर शक
सुभाषनगर क्षेत्र से ही लापता खुसरो सेना के बरेली लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डोरीलाल कश्यप के पांच साल के बेटे सचिन का भी 17 दिन से सुराग नहीं लग पा रहा है। वह 31 जनवरी की सुबह घर के बाहर से ही लापता हो गया था। पुलिस को अब करीबियों पर ही शक है। वह सर्विलांस के सहारे साक्ष्य जुटाने में लगी है।