{"_id":"5c23e0ebbdec2256f5338286","slug":"41545855211-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस संदिग्धों की गिरफ्तारी से हड़कंप, खंगाला जा रहा नेटवर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस संदिग्धों की गिरफ्तारी से हड़कंप, खंगाला जा रहा नेटवर्क
Thu, 27 Dec 2018 01:43 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापामारी में आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम हुई। हापुड़, मेरठ और अमरोहा में छापेमारी के बाद बरेली में भी सतर्कता देखी गई। खुफिया इकाइयां संदिग्धों का बरेली से कनेक्शन तलाश रही हैं।
एटीएस की टीमों ने बरेली रेंज में भले ही छापेमारी न की हो, लेकिन पूर्व गतिविधियों के चलते पूरे दिन यहां सरगर्मियां चलती रहीं। वजह पूर्व में यहां से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस मो. इजाज और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के संदिग्ध हैं। इसके अलावा बिथरी से भी एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया जा चुका है। पाकिस्तानी जासूस मो. इजाज ने बरेली में ठिकाना बनाकर 15 महीने तक जासूसी की थी। उसके पास से त्रिशूल एयरबेस, गरुड़ डिवीजन, आईटीबीपी कैंप और जाट रेजिमेंट के अंदर के नक्शे भी मिले थे। बताया जाता है कि वह कई खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान तक पहुंचा चुका था। मो. इजाज के बाद एटीएस ने लखनऊ से रमेश को गिरफ्तारी की। वह भी तीन दिन तक त्रिशूल एयरबेस के आस-पास रहकर रेकी कर गया था। इसके अलावा यहां के कुछ स्लीपिंग मॉड्यूल्स की सक्रियता भी मुंबई तक पकड़ी गई थी। इसके चलते ही बुधवार को पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। एटीएस के स्थानीय प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल एनआईए या एटीएस की कोई बाहरी टीम बरेली नहीं आई है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।