फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुतुबखाना चौराहा पर सोमवार से लागू होगी नई ट्रैफिक व्यवस्था

कुतुबखाना चौराहा पर सोमवार से लागू होगी नई ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
कुतुबखाना चौराहा पर सोमवार से लागू होगी नई ट्रैफिक व्यवस्था
बरेली। कभी श्यामगंज और चौपुला चौराहा पर रस्सी बांधकर यातायात संचालित करने का प्रयोग अब एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद गंगवार कुतुबखाना पर करेंगे। सोमवार से बदली हुई व्यवस्था से कुतुबखाना चौराहा पर यातायात संचालित होगा। चारों रोड पर पतले डिवाइडर खड़े करके यातायात को सीधे चलाने की कोशिश होगी। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक, यह एक प्रयोग है। अगर सफल होता है तो रूट परिवर्तन को स्थाई तौर पर लागू किया जाएगा। अभी तक कोहाड़ापीर से कोतवाली, बिहारीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधे न गुजाकर गिरिजा तिराहा होते हुए भेजा जाता है। इसके लिए आधी सड़क पर बैरियर लगाया हुआ है। इसे हटाकर वाहनों को सीधे घंटाघर की तरफ भेजने की योजना है। वहीं कोतवाली की तरफ से आलमगीरीगंज जाने वाले वाहनों को बाटा तिराहा के पास बैरियर लगाकर रोका जाता है, यहां से भी बैरियर को हटाकर वाहनों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


यह है नई व्यवस्था :
- कोहाड़ापीर से बड़ा बाजार और किला की तरफ जाने वाले वाहन कोहली क्लॉथ हाउस की बगल की गली से कटरा मानराय होते हुए बड़ा बाजार जाएंगे।
- आलमगीरीगंज से कोहाड़ापीर की ओर जाने के लिए वाहनों को गिरिजा चौराहा से बाएं मुड़कर बाटा मोड़, कुतुबखाना चौराहा होकर कोहाड़ापीर जाना होगा।
- अयूब खां और बिहारीपुर ढाल से आलमगीरीगंज जाने वाले वाहन बाटा मोड़ से गिरिजा चौराहा से दाएं मुड़कर जा सकेंगे।
- किला एवं बड़ा बाजार से अयूब खां चौराहा एवं बिहारीपुर ढाल की ओर जाने वाले वाहन कुतुबखाना चौराहा से गिरिजा चौराहा होकर बाटा मोड़ की तरफ से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed