फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विनीता हत्याकांड:एक तीर से दो निशाने साधने के लिए भाभी-भतीजे ने की थी हत्या

विनीता हत्याकांड:एक तीर से दो निशाने साधने के लिए भाभी-भतीजे ने की थी हत्या

Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विनीता हत्याकांड:एक तीर से दो निशाने साधने के लिए भाभी-भतीजे ने की थी हत्या
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी में विनाती की हत्या उसकी भाभी और भतीजे ने ही एक तीर से दो निशाने साधने के लिए की थी। पुलिस ने जांच के बाद घटना के खुलासे का दावा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गैनी में छोटेलाल की 20 वर्षीय बेटी विनीता की 29 सितंबर को खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विनीता की भाभी ने गांव के ही पिता-पुत्रों समेत चार लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि नामजद आरोपियों में से एक युवक की बेटी से दुष्कर्म के मामले में विनीता का भाई तालेवर जेल में बंद है। इधर, विनीता के प्रेम संबंध आंवला के हरि नाम के युवक थे। हरि का कहना था कि उसने विनीता से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसे लेकर गांव में परिवार की खासी बदनामी हो रही थी। विनीता के घरवाले भी इस रिश्ते के खिलाफ थे। लिहाजा विनीता की भाभी नन्ही देवी ने अपने बेटे के साथ उसकी हत्या की योजना बना ली। नन्ही की मंशा थी कि विनीता की हत्या कर उसके आरोप में दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फंसाकर उसे समझौते के लिए मजबूर कर लिया जाएगा। साथ ही विनीता के प्रेम संबंधों को लेकर हो रही बदनामी से भी परिवार को मुक्ति मिल जाएगी। प्लानिंग के तहत नन्ही शौच के बहाने विनीता को खेत पर ले गई। वहां नन्ही के बेटे ने विनीता के पेट में गोली मार दी। एसपी (देहात) डॉ. सतीश कुमार ने बताया दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। नन्ही ने विनीता की हत्या का शक उन लोगों पर जताया था, जिनकी बेटी से दुष्कर्म के मामले में उसका देवर जेल में बंद है, ताकि उन पर दबाव बनाकर समझौता कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed