फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीएचसी में दुष्कर्म-BADAUN

सीएचसी में दुष्कर्म-BADAUN

Sun, 16 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में दुष्कर्म-BADAUN
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नरेंद्र यादव ने अपने सहयोगी की मदद से एक किशोरी को अस्पताल के एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी डॉक्टर और सहयोगी फरार हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी जरीनपुर के पड़ोस के एक गांव की किशोरी अपने कपड़े सिलवाने बाजार जा रही थी। आरोप है कि सीएचसी के सामने से किशोरी को जाते देख डॉ. नरेंद्र यादव ने अपने सहयोगी संतोष यादव उर्फ सतीश निवासी ग्राम इस्माइलपुर से किशोरी को बुलवाया और दवा वितरण कक्ष में बंद कर उससे दुराचार किया।
विज्ञापन

किशोरी को एक युवक के साथ सीएचसी में जाते देख आसपास के लोगों ने उसके भाई को सूचना दी। किशोरी का भाई ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचा और कक्ष में डॉ. नरेंद्र यादव को किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ग्राम तारापुर (जरीनपुर) गांव निवासी सत्यपाल यादव मौके पर पहुंच गया और आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव को भीड़ से निकालकर बाइक पर बैठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने थाने आकर पीड़ित किशोरी और उसके भाई से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर डॉ. नरेंद्र यादव और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए विवेचना की टीम भेजी गई है।
-धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed