फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दहेज न मिलने पर दिव्यांग पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाला

दहेज न मिलने पर दिव्यांग पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाला

Fri, 03 May 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर दिव्यांग पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकाला
बरेली। बहन की मौत के बाद बहनोई शादी करने वाली दिव्यांग महिला को प्रापर्टी डीलर ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि दहेज और तीसरी शादी के लिए पति ने ऐसा किया है। एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी दिव्यांग महिला अपने भाइयों के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2013 में बड़ी बहन की मौत के बाद ससुराल एवं मायके वालों के दबाव में उन्होंने महानगर के उत्कर्ष पार्ट निवासी बहनोई वीरभान से मई 2014 में शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वीरभान उन्हें दहेज की खातिर प्रताड़ित कर नौकरानी की तरह रखने लगा। इसके बाद वीर भान ने महानगर के उदयन पार्ट वन निवासी महिला आशू से नजदीकियां बढ़ा लीं। विरोध पर वीरभान ने आर्य समाज मंदिर में आशू से शादी कर लेने की बात कही। कुछ दिन बाद आशू घर में रहने लगी और उनसे मारपीट भी करने लगी। आरोप है कि इसके चलते 15 फरवरी को दोनों ने उन्हें घर से निकाल दिया। बताया कि प्रापर्टी डीलिंग का अच्छा कारोबार होने के चलते पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed