फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसिड अटैक मामला- आरोपी दे रहे दूसरी जगह मौजूदगी का सबूत, तस्दीक बाकी

एसिड अटैक मामला- आरोपी दे रहे दूसरी जगह मौजूदगी का सबूत, तस्दीक बाकी

Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक मामला- आरोपी दे रहे दूसरी जगह मौजूदगी का सबूत, तस्दीक बाकी
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में युवती पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस आरोपों का सच झूठ तस्दीक करना चाहती है। पीड़ित भले ही आरोप साबित करने को कोई गवाह या सबूत पेश न कर पाई हो पर आरोपी लगातार अपनी दूसरी जगह मौजूदगी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात की घटना के बाद पुलिस तीसरे दिन भी संबंधित रास्ते के सीसीटीवी कैमरे चेक नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस के मुताबिक उसने दुकानदारों को सीसीटीवी फुटेज सेव करके रखने को कहा है। एक दो दिन में ही इसे चेक कर यह देखेंगे कि घटना के आगे पीछे पीड़ित या आरोपी इस रास्ते से गए हैं या नहीं। आरोपियों में से एक युवक कॉल सेंटर में जॉब करता है। वह अपने संस्थान में बायोमीट्रिक सिस्टम से लगी हाजिरी को अपनी बेगुनाही का प्रमाण बता रहा है। दूसरा युवक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी है। वह भी अपनी मौजूदगी दूसरी जगह साबित करने वाले साक्ष्य पुलिस को सौंपने का दावा कर रहा है। पुलिस को बस इनकी सच्चाई तस्दीक करनी है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed