फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वंश और अयान पहुंचे घर, यश अभी भी लापता

वंश और अयान पहुंचे घर, यश अभी भी लापता

Sat, 16 Feb 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
वंश और अयान पहुंचे घर, यश अभी भी लापता
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र से लापता तीन बच्चों में वंश और अयान घर वापस आ गए जबकि यश का अभी कोई पता नहीं चला है। अयान 11 फरवरी को पिता के डांटने पर घर से चला गया था। उसकी गुमशुदगी थाना प्रेमनगर में दर्ज है।
विज्ञापन

जाटवपुरा का वंश दो फरवरी से लापता था। घर पर खेलते समय वह अचानक गायब हो गया। उसके परिजनों ने थाना प्रेमनगर में अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके परिजनों ने पोस्टर भी शहर में चिपकवाए थे, लेकिन वंश का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को वंश रामपुर में घूमता हुआ मिल गया। समाचार पत्रों में लोगोें ने उसका फोटो देखा तो परिजनों को सूचना दी। वंश के परिजन रामपुर पहुंचे और वंश को लेकर घर आ गए। शाहबाद का अयान भी तीन फरवरी को पढ़ाई के डांटने पर घर से भाग कर दिल्ली पहुंच गया था। उसके पास छह सौ रुपये थे। रुपये खर्च होने पर उसने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने घर पर सूचना दी जिसके बाद उसके परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया। शुक्रवार की देर रात अयान भी घर पहुंच गया। परिजनों के मुताबिक, अयान गिटार सीखना चाहता था, लेकिन परिजन पढ़ाई के लिए दबाव बनाते थे। अशरफ खां छावनी का यश 11 फरवरी की रात को छत से गायब हो गया था। वह भी पढ़ाई न करने पर डांटने से नाराज होकर चला गया है, उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि यश की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसका सुराग लगेेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed