{"_id":"5c67186fbdec2273ac45ed3c","slug":"31550260335-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वालेनगर बवाल- मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले गोली लगने के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वालेनगर बवाल- मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले गोली लगने के निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वालेनगर बवाल में मेडिकल परीक्षण और एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि दोनों घायलों को गोली नहीं लगी है। उनको जो चोटें आई हैं, वे मारपीट में लगी हैं। वहीं, दूसरा पक्ष एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से शिकायत के बाद शुक्रवार को भी थाना किला नहीं पहुंचा।
किला के मोहल्ला स्वालेनगर में सोमवार रात दो समुदाय के लड़कों में विवाद हो गया था। काफी देर बवाल होने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा था। इस दौरान नसरत और नाजिम नाम के दो युवक घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फायरिंग में छर्रे लगने की बात कहकर थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में इस पर सवाल खड़े हुए तो एक्सरे कराया गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आई तो दोनों ही घायलों को गोली या छर्रे लगने की पुष्टि नहीं हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि एसपी सिटी से मिला दूसरा पक्ष अब तक थाने नहीं पहुंचा है।