फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सहसवान के जाहिदपुर-आजमपुर में पशुओं के खाने को बेचा जा रहा था पोषाहार

सहसवान के जाहिदपुर-आजमपुर में पशुओं के खाने को बेचा जा रहा था पोषाहार

Sun, 16 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
सहसवान के जाहिदपुर-आजमपुर में पशुओं के खाने को बेचा जा रहा था पोषाहार
सहसवान के जाहिदपुर-आजमपुर में पशुओं के खाने को बेचा जा रहा था पोषाहार
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने छापा मारकर पकड़ा, नहीं हुई लिखा-पढ़ी
मामले को दफन करने में लगे तहसील के अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ सहसवान। प्रदेश सरकार कुपोषण मिटाने के लिए हर महीने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को देने के लिए पोषाहार भेजा जाता है। मगर यह पोषाहार बच्चों और महिलाओं को बांटने के बजाय पशुओं को चारे के साथ खिलाया जा रहा है। इस घपलेबाजी का एक मामला सहसवान तहसील का सामने आया है।
शनिवार को एक गांव में पिकअप भरा पोषाहार पशुओं को खिलाने के लिए गांव वालों को बेच दिया गया। खबर एसडीएम तक पहुंची तो उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक बेचा गया पोषाहार छापे के दौरान दो घरों में पकड़ा भी गया। मगर तहसील प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में रविवार देर शाम तक तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस मामले को दबाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को पोषाहार से भरी एक पिकअप गाड़ी सहसवान क्षेत्र के गांव जाहिदपुर-आलमपुर में पहुंची। गांव के लोगों ने चारे के साथ पशुओं को खिलाने के लिए पोषाहार सस्ते दामों पर खरीद लिया। मगर किसी ने इसकी सूचना जिले के एक अधिकारी को दे दी। जिले के अधिकारी ने सहसवान एसडीएम को बताया। एसडीएम ने एक नायब तहसीलदार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बेचने को ले जाया गया पोषाहार ठिकाने लगा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक तहसील प्रशासन की टीम शनिवार को गांव पहुंची थी। दो लोगों के घरों पर छापा भी मारा गया था, जहां पर खरीदा गया पोषाहार मिला भी था। जिस पिकअप में पोषाहार भरकर ले जाया गया था उसका नंबर भी ग्रामीणों के पास है, जो सहसवान का बताया जाता है। हालांकि यह पोषाहार कहां से आया और किसने बेचा इसका पता नहीं चल सका, लेकिन पोषाहार बेचे जाने की खबर पूरे नगर क्षेत्र में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसील प्रशासन इस पूरे मामले को दबाए हुए है। पोषाहार बेचने वालों के खिलाफ रविवार देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही इसकी जानकारी आला अफसरों को दी गई है।

वर्जन-
जाहिदपुर-आजमपुर में पोषाहार बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल नायब तहसीलदार राजकुमार को मौके पर भेजा, लेकिन नायब तहसीलदार ने अब तक मामले की कोई रिपोर्ट नहीं दी है। क्या था पूरा मामला यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- संजय कुमार सिंह, एसडीएम सहसवान
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed