{"_id":"5b12f13b4f1c1baf6e8b5fac","slug":"31527968059-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटोनमेंट टोल के पास युवकों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटोनमेंट टोल के पास युवकों में मारपीट, फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
लाल फाटक के नजदीक कैंटोनमेंट टोल के पास शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तीन युवकों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से हाई सिक्योरिटी वाले इस इलाके में दहशत फैल गई। लाल फाटक पर मौजूद यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवक भाग गए। लोगों ने बताया कि युवकों ने शराब पी रखी थी। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, यह भी पता नहीं चला। कैंट थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के मुताबिक कैंट में फायरिंग होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन सभी भाग गए थे।