{"_id":"5822331e4f1c1bf47eb3936c","slug":"22-dumper-fled-the-mining-mafia-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा पड़ा तो 22 डंपर छोड़कर भाग गए खनन माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापा पड़ा तो 22 डंपर छोड़कर भाग गए खनन माफिया
बरेली, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर नौडांडी और चाचेट गांव में खादी और खाकी के साये में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ एएसपी ने अभियान चलाया तो माफिया का सारा सच सामने आ गया। सोमवार रात करीब तीन बजे चाचेट गांव में छापा मारने पर उत्तराखंड जा रहे मिट्टी से भरे 22 डंपर पकड़ लिए गए। माफिया तो भाग गए मगर तीन ड्राइवरों को एएसपी के साथ चल रहे पुलिस वालों ने हिरासत में ले लिया। तुरंत इंस्पेक्टर बहेड़ी और शीशगढ़ को बुलाकर डंपर को सीज कर दिया गया। खबर लीक हो जाने के कारण रतनपुर नौडांडी गांव में कोई नहीं मिला।
दोनों गांवों में करीब दो साल से चल रहे अवैध खनन की शिकायतें ग्रामीण शासन प्रशासन को कर रहे थे। खाकी और खादी के गठजोड़ से चल रहे इस कारोबार पर पुलिस और प्रशासन आंखें बंद किए था। एएसपी डॉ. सतीश कुमार ने अवैध खनन की पूरी रिपोर्ट एसएसपी और डीएम के सामने रखी तो अभियान को हरी झंडी मिल गई। इसके बाद छापे की रणनीति बनाई गई। एएसपी रतनपुर नौडांडी गांव से लेकर किच्छा नदी के आसपास के इलाकों को रात दो घंटे तक छानते रहे लेकिन उन्हें मिट्टी के बडे़-बडे़ गड्ढों के अलावा कुछ नहीं मिला। इसके बाद शीशगढ़ पुलिस को बताए बिना ही एएसपी ने अपनी कार की नीली बत्ती और हूटर को बंद करा दिया। चाचेट गांव से लेकर हरसूनगला गांव तक हो रहे अवैध खनन को पकड़ लिया।
बहेड़ी और शीशगढ़ के एसओ के खिलाफ भेजी रिपोर्ट
एएसपी ने अवैध खनन के मामले में इंस्पेक्टर बहेड़ी बृज राज सिंह और शीशगढ़ एसओ दलजीत सिंह पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मामले को आंख बंद नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट बनाकर भेजी है। बता दें कि ढकिया ठाकुरान, भैरपुरा, बंजरिया, नरायननगला, लोधीपुर में भी अवैध खनन हो रहा है मगर कोई हाथ नहीं डालना चाहता।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस को विश्वास में लिया
रतनपुर नौडांडी गांव उत्तराखंड की सीमा से लगा हुआ है। चाचेट गांव भी उत्तराखंड बार्डर पर है। एएसपी ने किच्छा के सीओ से फोन पर पहले वार्ता की और दोनों अधिकारियों ने इस अभियान को अपने तक ही सीमित रखा।
एसडीएम को भारी पड़ गया था रिपोर्ट भेजना
सत्ताधरी दल के एक नेता के इशारे पर उनका एक गुर्गा और रिश्तेदार रतनपुर नौडांडी में किच्छा नदी के किनारे चार पोकलैंड मशीनों, दो जेसीबी से अवैध खनन में जुटा है। तत्कालीन एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी ने जब रतनपुर नौडांडी के खनन की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी थी तो उन्हें यहां से हटवा दिया था।
कोट
खनन माफिया के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा। रतपनपुर नौडांडी में सबसे बड़ा खनन हो रहा है। छापे की खबर किसने लीक कर दी इसका पता पता लगाया जा रहा है। इसमें पुलिस भी शामिल होगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. सतीश कुमार एएसपी/सीओ बहेड़ी
रेता खनन पर ट्रैक्टर ट्राली सीज
फतेहगंज पश्चिमी। एसआई महीपाल सिंह ने मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे थानपुर-बल्लिया गांवों के बीच में हाईवे पर रेता भरी ट्रैक्टर ट्राली यूपी 25 एएम1126 को पकड़ लिया। वह थानपुर के कमल की थी। वह ट्रैक्टर ट्राली में बहगुल नदी से रेता भरकर ला रहा था। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।