फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार साल से था अफेयर, कमरे पर आती थी गर्लफ्रेंड

चार साल से था अफेयर, कमरे पर आती थी गर्लफ्रेंड

Wed, 01 May 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चार साल से था अफेयर, कमरे पर आती थी गर्लफ्रेंड
बरेली। आत्महत्या करने वाले विवि के छात्र सुमित का गर्लफ्रेंड से चार साल पुराना प्रेमप्रसंग था। हाल ये था कि लड़की की शादी के छह महीने बाद भी दोस्ती बरकरार थी और लड़की यहां कमरे तक आती थी। दोनों के अश्लील फोटो देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने सुमित का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इनमें होटल के कमरों में बनाई गईं अश्लील वीडियो भी हैं जो रिपोर्ट की स्थिति में जांच का विषय बनेंगी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इंटर की पढ़ाई के दौरान ही सुमित का प्रेमप्रसंग हुआ। लड़की दूसरी बिरादरी की थी। उसके घरवालों ने एतराज जताया तो परिवार ने सुमित को पढ़ाई के लिए बरेली भेज दिया। बावजूद जब सुमित घर जाता था तो मुलाकात होती थी। छह महीने पहले लड़की की शादी कर दी गई। फिर भी मिलना जारी था। कुछ फोटो में सुमित के साथ गर्लफ्रेंड के अलावा एक और लड़की दिख रही है। यह लड़की गर्लफ्रेंड के परिवार की बताई जा रही है। संबंधों की बात सुमित के घरवाले भी स्वीकार कर रहे हैं पर उनका कहना है कि उन्होंने सुमित पर पूरी पाबंदी लगा रखी थी। लड़की ही नहीं मानती थी। आठ दिन पहले भी वो उसके कमरे पर आई, जिसे दूसरे लड़कों ने देखा।
विज्ञापन


आधी रात तक बैठे साथ, दोस्त ने तो नहीं की दगा
सुमित जिस घर में रहता था उसमें विवि के ही कई लड़के अलग कमरों में रहते हैं। पुलिस को पता लगा कि सुमित रात डेढ़ बजे तक नीचे कमरे में रहने वाले दोस्तों के साथ बैठा था। यहां खाने-पीने के दौरान दोस्तों में बातचीत का लंबा दौर चला। इसके बाद वो कमरे में आकर सो गया। कमरे का गेट भी वो अक्सर खुला छोड़ता था। आशंका है कि किसी दोस्त ने मजाक में या साजिशन सुमित की फेसबुक आईडी से ये फोटो वायरल कर दिए हों। सुबह जब सुमित को इसका पता लगा हो तो आत्मग्लानि या कार्रवाई के डर से आत्महत्या कर ली हो। पुलिस अब ये भी जांच करेगी कि मोबाइल फोन पर आखिरी बार किससे बात की गई? सुमित की ज्यादा बातचीत किससे होती थी? घर में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इससे लोगों की आवाजाही की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में शोकावकाश, सांत्वना देने आया स्टाफ
घटना की जानकारी के बाद रुहेलखंड विवि में शोकावकाश घोषित कर दिया गया। विवि स्टाफ के लोग, सिक्योरिटी स्टाफ और छात्र नेता यहां सांत्वना देने आए। हालांकि इस मकान में रहने वाले अधिकांश छात्र कमरों में ताला डालकर निकल गए थे। बदायूं जिले के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का सुमित रिश्तेदार था। वे भी सांत्वना देने आए और पुलिस से कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed