{"_id":"5ca11ceebdec2213e305524b","slug":"21554062574-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के बहाने व्यापारी से हजारों हड़पे, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के बहाने व्यापारी से हजारों हड़पे, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। रिश्तेदार के ऑपरेशन के लिए मदद के नाम पर झूठ बोलकर दो लोगों ने अपने दोस्त से रुपये हड़प लिए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उनके एक साथी की बाइक भी ले गए थे। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी दिनेश पाल रेता बजरी का व्यापार करते हैं। दिनेश के मुताबिक बदायूं के गांव किशनी निवासी बीरबल और अग्रपाल बीते वर्ष 17 दिसंबर को उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती होना बताया। उनके ऑपरेशन के लिए उन्होंने एक लाख रुपये मांगे। मौके पर दिनेश ने दोनों को 80 हजार रुपये दे दिए। साथ ही दोनों अस्पताल जल्दी पहुंचने की बात कहकर उनके साथ रेता बजरी का काम करने वाले झम्मन की बाइक भी लेकर चले गए। दिनेश ने बताया कि दोनों ने उसके बाद से संपर्क करना बंद कर दिया।