फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटी को जन्म दिया तो महिला को किया बेघर

बेटी को जन्म दिया तो महिला को किया बेघर

Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
बेटी को जन्म दिया तो महिला को किया बेघर
बरेली। पत्नी का बेटी को जन्म देना एक पति को नागवार गुजरा। बेटी के जन्म के बाद पत्नी को वह प्रताड़ित करने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पहले जन्में जुड़वा बेटों को छीनकर उसे बेटी समेत घर से निकाल दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस घर पहुंची और बच्चे देने की बात की तो वह आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। बच्चों की सुपुर्दगी के लिए महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी रेनू की शादी करीब आठ साल पहले कैंट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। रेनू ने कुछ समय पहले ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दोनों में समझौता हो गया था। इसी बीच उससे दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। रेनू ने बताया कि उसने करीब छह महीने पहेल ही एक बेटी को जन्म दिया है। जोकि ससुराल वालों को नागवार गुजरा। वह लगातार उसको मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। रेनू का आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर ससुरालियों ने बृहस्पतिवार को उसे पीटकर बेटी समेत घर से निकाल दिया। उसके दोनों बेटे भी छीन लिए। कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से एक महिला शिकायत लेकर आई थी। उसके ससुराल से बात भी की गई। पति बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं है। कानून की मदद से बच्चे महिला को दिलवाने की बात कही तो वह आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। पति पत्नी को सुलह के लिए दो दिन का समय दिया गया था। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed