{"_id":"5c7441b6bdec2208332051a2","slug":"21551122870-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद लौटा प्रेमी युगल, बोला- शादी कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद लौटा प्रेमी युगल, बोला- शादी कर ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में संजय नगर की एक लड़की करीब आठ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। उसके पिता ने युवक के खिलाफ थाने में बेटी को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात युवक प्रेमिका संग अपने घर लौटा तो उसके परिजनों ने उन्हें पुलिस के सामने पेश करने की बात की। बेटी के लौटने की सूचना मिलने ही उसके परिजन युवक के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवती ने बताया कि वह दोनों अंबाला चले गए थे। रुपये खत्म हुए तो घर लौट आए। वहां उन्होंने एक मंदिर में दोनों में शादी भी कर ली। अब उसने अपने घर लौटने से इंकार कर दिया। युवती के पिता का कहना था बेटी अभी नाबालिग है तो लड़की खुद को बालिग बता रही थी। बारादरी पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट में उसकी बयान कराए जाएंगे।
बेटी को फुसलाकर जेवर भी ले गया
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ एसएसपी को पत्र देकर उस पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया है कि 12 फरवरी को बेटी जाते समय घर में रखे एक लाख रुपये और जेवर भी साथ ले गई। आरोपी के परिजन उनके घर के पास चक्कर लगाकर धमका रहे हैं। बताया कि थाना पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। ब्यूरो