फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   झारखंड के शिक्षक समेत तीन को जहरखुरानों ने लूटा

झारखंड के शिक्षक समेत तीन को जहरखुरानों ने लूटा

Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के शिक्षक समेत तीन को जहरखुरानों ने लूटा
बरेली। शहर में अपने दोस्त के घर आ रहे झारखंड के एक शिक्षक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। साथ ही और दो युवक भी जहरखुरानी के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जमशेदपुर निवासी दीपक पांडे पानीपत में कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। दीपक जगतपुर में अपने दोस्त राजीव के घर आ रहे थे। पानीपत से दिल्ली ट्रेन से और फिर बरेली तक रोडवेज बस से आए थे। दीपक ने बताया कि मिलक में एक युवक ने उनसे दोस्ती गांठकर चाय पिलाई थी। उसके बाद होश नहीं रहा। सेटेलाइट बस अड्डे पर उन्हें बेहोश देखकर स्टाफ ने जिला अस्पताल भिजवा दिया। दीपक से करीब सात सौ रुपये, मोबाइल और सर्टिफिकेट से भरा बैग लूट लिया गया। इसके अलावा पीलीभीत के बीसलपुर निवासी युवक उमेश कुमार से भी जहरखुरानों ने सेटेलाइट बस अड्डे पर नशा देकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। रेलवे जंक्शन पर भी एक युवक इसी तरह लूटा गया। बेहोशी की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed