फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सूर्या बैंक्वेट हॉल से दुल्हन की मां का बैग चोरी

स्पर्श लॉन के बाद सूर्या बैंक्वेट हॉल से साढ़े तीन लाख का कैश-जेवर ले उड़े चोर

Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सूर्या बैंक्वेट हॉल से दुल्हन की मां का बैग चोरी
culprit
शादी समारोह में वर-वधू पक्ष का सामान चोरी करने की वारदातें थम नहीं रहीं। ताजा मामला प्रेमनगर के सूर्या बैंक्वेट हॉल का है जहां दुल्हन की मां का बैग बदमाशों ने उड़ा दिया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी और जेवर थे। प्रेमनगर पुलिस बैंक्वेट हॉल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिठौरा में किराने की दुकान चलाने वाले रमेश गुप्ता की बेटी की शादी पांच जुलाई को सूर्या बैंक्वेट हॉल में थी। बारात आने पर द्वारचार की रस्म निभाई जा रही थी। इसी बीच बारातियों के साथ कुछ संदिग्ध युवक भी घुस आए और रमेश गुप्ता की पत्नी कुसुम का बैग चुरा ले गए। बैग में जेवर, दो लाख रुपये नगद और घर की चाबी थी। रमेश के मुताबिक कुल साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शादी समारोह के बीच बैग चोरी होने के बाद प्रेमनगर पुलिस को जानकारी दी गई। बारादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed