फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहन को बांके से काटकर मार डाला, प्रेमी घायल

बहन को बांके से काटकर मार डाला, प्रेमी घायल

Wed, 24 Apr 2019 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
बहन को बांके से काटकर मार डाला, प्रेमी घायल
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे गन्ने के खेत में प्रेमी के साथ बहन को देखकर भाई का खून खौल गया। उसने बांका से प्रेमी पर हमला कर दिया। घायल होने के बाद प्रेमी भाग निकला। मौके से भागकर घर पहुंची बहन को आंगन में गिराकर बांके से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घायल प्रेमी थाने पहुंचा, उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर को तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंची तो घर के आंगन में लड़की का शव पड़ा देख होश उड़ गए। ऑनर किलिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक का दूसरे समुदाय की 17 वर्षीय किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। 28 फरवरी 2019 को दोनों अपने घर से भाग निकले थे। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस भी हरकत में आ गई थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अगले दिन ही दोनों को दबोच लिया था। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इसके बाद भी किशोरी और उसके प्रेमी के बीच दूरी कम नहीं हुई। मंगलवार को युवक गन्ने की छिलाई करने गया था। कुछ देर बाद किशोरी भी खेत पर पहुंच गई। शक होने पर किशोरी का भाई भी बांका लेकर खेत पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed