फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुकदमा वापस न लेने पर प्रापर्टी डीलर की पत्नी को मारी गोली

मुकदमा वापस न लेने पर प्रापर्टी डीलर की पत्नी को मारी गोली

Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर प्रापर्टी डीलर की पत्नी को मारी गोली
बरेली। जमीन पर कब्जा करने वालों पर दर्ज कराया मुकदमा प्रापर्टी डीलर ने वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने घर पहुंचकर उनकी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रिटायर्ड दरोगा का साला बताया जा रहा है। इस मामले में रिटायर्ड दरोगा और उसके साले समेत तीन के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर निवासी पिंकी सरकार (26) जिला महिला अस्पताल में एएनएम हैं। उनके पति त्रिभुवन प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। त्रिभुवन के मुताबिक उनकी खुर्रम गौटिया स्थित जमीन पर एक रिटायर्ड दरोगा ने जाली कागजात बनवाकर कब्जा कर लिया है। उसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पिंकी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे दो अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और आवाज देकर बाहर बुलाया। दोनों ने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था। बाहर निकलने पर एक व्यक्ति गाली गलौच कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा निकालकर तान दिया और उनके पीछे हटते ही गोली चला दी। गोली पिंकी के बायें हाथ में कंधे से नीचे लगकर निकल गई। घाव भी गहरा है। पिंकी ने बताया कि साथ खड़ा दूसरा व्यक्ति गोली चलाने वाले का नाम लेकर जल्दी काम निपटाने को कह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


गोला की आवाज सुनकर मची भगदड़
आरोपियों के गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पिंकी ने बताया कि उनके गली में सिर्फ दो ही घर हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास के सभी लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने भागते हुए आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह दोनों बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed