फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीओ बिसौली को सौंपी फैजगंज पुलिस की जांच

सीओ बिसौली को सौंपी फैजगंज पुलिस की जांच

Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सीओ बिसौली को सौंपी फैजगंज पुलिस की जांच
सीओ बिसौली को सौंपी फैजगंज पुलिस की जांच
विज्ञापन

अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा मामला, तो छोड़े गए युवक
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ने के मामले में एसपी देहात ने सीओ को जांच सौप दी है। वहीं अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया है। मंगलवार रात फैजगंज बेहटा पुलिस ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में दबिश देकर एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। तीनों को बताया था कि हरियाणा में हत्या हुई है। घटनास्थल पर एक मोबाइल मिला है, जिसकी कॉल डिटेल निकलवाने पर मोबाइल इन युवकों के पास चलता मिला। पकड़े गए तीन लोगों में बुजुर्ग की रात के समय हालत खराब हो गई तो उसे सुबह छोड़ दिया गया परंतु दोनों युवक बुधवार देर शाम तक नहीं छोड़े गए। इधर, देर शाम यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच बिसौली सीओ को सौंप दी है। वहीं थाना पुलिस अपने बचाव में तीनों लोगों की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed