फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बांबे डाइंग शोरूम प्रकरण: ब्लैमेलर युवती के खिलाफ चार्जशीट, साथी को क्लीन चिट

बांबे डाइंग शोरूम प्रकरण: ब्लैमेलर युवती के खिलाफ चार्जशीट, साथी को क्लीन चिट

Sat, 06 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांबे डाइंग शोरूम प्रकरण: ब्लैमेलर युवती के खिलाफ चार्जशीट, साथी को क्लीन चिट
बांबे डाइंग शोरूम के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैकमेल की कोशिश करने वाली युवती के खिलाफ तो कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी लेकिन उसके साथी को बचा दिया। इसको लेकर कोतवाली पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। वजह यह भी है कि ऐसे ही मामले में प्रेमनगर पुलिस ने इस युवती के साथ उसके साथी के खिलाफ भी चार्जशीट लगाई थी।
विज्ञापन

जुलाई में कर्मचारीनगर निवासी दलित युवती ने बांबे डाइंग शोरूम के मालिक संदीप सिंह बग्गा के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शोरूम में सफाई के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जांच शुरू हुई तो पता लगा कि पिंकी नाम बताकर यह युवती गांधीनगर के रेलकर्मी उमाकांत को भी ब्लैकमेल कर रही थी। उमाकांत ने पिंकी और उसके साथी वकील लखपत के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट लिखाई थी। जांच में मामला सही पाया गया तो दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई। ऐसा ही केस जब संदीप बग्गा के साथ हुआ तो पुलिस ने पिंकी के खिलाफ तो चार्जशीट लगाई, मगर उसके गैंग के दूसरे साथियों को क्लीनचिट दे दी। इसको लेकर पुलिस की विवेचना पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed