{"_id":"5b4ce5a54f1c1b52748b5296","slug":"201531766181-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ संदिग्ध आटो लिफ्टर दबोचे, चोरी की नौ बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ संदिग्ध आटो लिफ्टर दबोचे, चोरी की नौ बाइकें बरामद
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ छापेमारी कर दबोचे नौ ऑटो लिफ्टर
- दुनका-फतेहगंज पश्चिमी से चोरी की आठ बाइकें भी बरामद
फोटो---16एमआरजेडपी1
दुनका/फतेहगंज पश्चिमी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली और प्रेमनगर पुलिस फोर्स ने रविवार आधी रात दुनका और सोमवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान दुनका इलाके से चोरी की पांच बाइक बरामद कर सात संदिग्ध आटोलिफ्टर को उठाया। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से भी चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं और दो संदिग्ध आटो लिफ्टर दबोचे गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात बरेली में पकड़े आटो लिफ्टर की निशानदेही पर दुनका और फतेहगंज पश्चिमी में कार्रवाई की। पुलिस दुनका से सात को पुलिस ने उठाया है। आनंदपुर में भी एक युवक की तलाश में पुलिस पहुंची, मगर वह फरार हो गया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद कर दुनका चौकी में ही खड़ी करा दी हैं। वहीं फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे प्रेमनगर पुलिस ने भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास पांडेयनगर मोहल्ले से दो युवकों को उठाया। इनकी निशानदेही पर माली मोहल्ले के एक घर से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद भी कर ली गईं। पुलिस दोनों संदिग्ध आटो लिफ्टरों और बरामद तीनों बाइकों को बरेली ले गई है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए हैं।