फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing on police team over encroachment

कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव-फायरिंग

Sun, 17 Jun 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 17 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Firing on police team over encroachment
यूपी पुलिस
ग्राम अंतुईया में एक विधवा महिला के मकान से कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर ग्राम प्रधान और उसके पक्ष के करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव के साथ फायरिंग भी की। इससे पुलिस कर्मियों को उल्टे पांव भागना पड़ा। बाद में पुलिस ने ग्राम प्रधान और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अंतुईया गांव की रहने वाली पुष्पा देेवी ने करीब एक माह पहले अफसरों से शिकायत की थी कि उनके मकान और भैंसों पर देवर के बेटे दुर्वेश ने कब्जा कर लिया है। वह उनके पति रामनारायण की मृत्यु हो जाने का फायदा उठा रहा है। पुष्पा देवी कई बार डीएम, एसएसपी और आईजी से मिलीं। शुक्रवार को फिर शिकायत लेकर पहुंचीं तो एसडीएम ने तुरंत कब्जा हटवाने के आदेश कादरचौक पुलिस को दिए।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे कादरचौक थाने के एसआई सत्यवीर दो सिपाहियों के साथ कब्जा हटवाने गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस वाले कब्जा हटवा रहे थे, तभी प्रधान तेजपाल समेत करीब 40-45 लोगों ने पुलिस वालों पर पथराव करते हुए हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों को भागते देख पीछे से हमलावरों ने फायरिंग की। इस दौरान मकान में आग भी लगा दी गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ देर बाद कादरचौक, उझानी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से हमलावर ग्राम प्रधान, दुर्वेश और तीन महिलाओं समेत करीब 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कादरचौक थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में 21 लोग नामजद और 20-25 अज्ञात हैं। पुष्पा देवी की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed