फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अनैतिक काम कराकर पचास रुपये नहीं दिए, शोर मचाया तो मार डाला

अनैतिक काम कराकर पचास रुपये नहीं दिए, शोर मचाया तो मार डाला

Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
अनैतिक काम कराकर पचास रुपये नहीं दिए, शोर मचाया तो मार डाला
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव में 13 साल के छात्र की हत्या का खुलासा कर दिया गया। एसपी सिटी के सामने जेल जाने से पहले गांव के ही निवासी दो युवकों ने हत्या करना कबूल की। बताया कि वे छात्र को खेत में ले गए थे। वहां उससे पचास रुपये का लालच देकर अनैतिक कृत्य कराया। बाद में रुपये देने से मना कर दिया। छात्र ने शोर मचाकर गांव की ओर जाने की कोशिश की तो बदनामी के डर से उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में 12 अप्रैल को चार दिन से लापता छात्र का क्षतविक्षत शव गांव में ही एक गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की बात पुष्ट हुई थी। मृतक के पिता ने होली पर डीजे को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर हत्या का शक जाहिर किया था। हालांकि बाद में अज्ञात पर रिपोर्ट कराई थी। पुुलिस ने सुरागकशी करते हुए गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों मजदूरी और पुताई का काम करते हैं। पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पचास रुपये की वजह से विवाद हुआ था। इसके बाद इन लोगों ने छात्र की हत्या कर दी। कहा कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस चार्जशीट लगाएगी। छात्र के पिता भी यहां थे। उन्होंने पत्रकारों के सामने खुलासे को एकदम सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed