{"_id":"5c28ca1dbdec2256e05153c8","slug":"191546177053-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ वीडियो वायरल होने से गुस्साए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ वीडियो वायरल होने से गुस्साए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भड़काऊ वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
तिकुनियां। कसबे के एक युवक ने शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ वीडियो वायरल कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली और कुछ देर बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई।
कस्बे के एक युवक ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली वीडियो बनाई और उसे शनिवार की शाम व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। लोगों ने इसे जब देखा तो आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग रविवार की सुबह करीब 10 बजे कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ओपी रजक ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये, साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी भेज दी। पुलिस टीम ने छापा मारकर शमीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन