{"_id":"5c056712bdec2241871ff5e2","slug":"191543857938-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी शोरूम की दीवार काटकर उड़ाए सात लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी शोरूम की दीवार काटकर उड़ाए सात लाख
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सघन सुरक्षा वाले बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की दीवार काटकर चोरों ने करीब सात लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे शो रूम की दीवार नहीं काट पाए तो चोर छेनी हथौड़ा छोड़कर भाग गए।
चौपुला निवासी अनूप कपूर का सस्ता साड़ी भंडार नाम से शोरूम है। सोमवार सुबह उन्होंने शोरूम खोला तो करीब सात लाख रुपये गायब थे। देखा तो जीना खुला हुआ था। ऊपर छत पर जीने की ओर दीवार में छेद बनाया गया था, जिसमें से कोई बच्चा या पतला व्यक्ति ही उतर सकता था। एसपी सिटी के साथ कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंची। पता लगा कि चोर नये औजार लेकर आया था जो यहीं छोड़ गया। इनमें केवल हथौड़े का इस्तेमाल हुआ। कुछ के पैकेट भी नहीं खोले गए। लार्ज साइज जैकेट और कैप भी मिली। अनुपम के भाई विनीश कपूर का बराबर में साड़ी इंपोरियम नाम से शोरूम है। इसमें भी छत के सहारे चढ़कर दीवार काटने की कोशिश की गई थी।
व्यापारी नाराज, तीन साल पहले भी हुई चोरी
घटना को लेकर व्यापारी खासे नाराज थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा के साथ जाकर उन्होंने एसपी सिटी को बताया कि तीन साल पहले भी इसी शोरूम में इसी तरीके से चोरी हुई थी। बताया कि आसपास की दुकानों में भी पिछले वर्षों में इसी तरीके से घटनाएं हो चुकी हैं। किसी एक गैंग का काम है पर पुलिस खुलासा नहीं करती।
विज्ञापन
सीसीटीवी और लाइट थे बंद
कोतवाल गीतेश कपिल ने जांच में मदद के लिहाज से दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनमें कुछ नहीं मिला। पता लगा कि सीसीटीवी दिन में चलाए जाते हैं। रात में तो कैमरे और लाइट सब बंद कर दी जाती है।