फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रानी और उसके सवा साल के बेटे की प्रेमी कन्हैया ने ही की थी हत्या

रानी और उसके सवा साल के बेटे की प्रेमी कन्हैया ने ही की थी हत्या

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुर की रानी और उसके सवा साल के मासूम बेटे मधुर की हत्या रानी के प्रेमी कन्हैया ने ही की थी। पुलिस ने यह दावा कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद किया है। पुलिस मधुर की लाश तलाशने के लिए कन्हैया को साथ लेकर दिन भर नकटिया पुल के आसपास का इलाका छानती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को शक है कि कहीं कोई जंगली पशु बच्चे की लाश को न खींच ले गया हो। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले कन्हैया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। बोला- रानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसने कुछ और लोगों से भी संबंध बना लिए थे, इसलिए उसने रानी को गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चे के रोने पर पकड़े जाने के डर से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर नकटिया पुल के नीचे 24 अक्तूबर को 35 साल की एक महिला की लाश मिली थी। अगले दिन उसकी बिहारीपुर करोलान की रानी के रूप में शिनाख्त हुई। घरवालों ने बताया कि रानी अपने सवा साल के बेटे मधुर को साथ लेकर घर से निकली थी। बड़े बेटे वंश को घर पर ही छोड़ गई थी। रानी के भाई ने पुलिस से कन्हैया से रानी के संबंधों का जिक्र करते हुए उस पर हत्या का संदेह जताया। रानी की लाश मिलने के बाद पुलिस उसके बेटे की तलाश करती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कन्हैया हाथ लगा तो सारी हकीकत सामने आ गई। कन्हैया ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसे धोखा दिया था। उसने कुछ और लोगों से संबंध बना लिए थे। अब वह उससे रुपये मांगती थी। ब्लैकमेल करती थी। इस पर उसने रानी और उसके बेटे मधुर की हत्या कर दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के मुताबिक कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद अब मधुर की लाश तलाश की जा रही है। लेकिन लाश मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed