{"_id":"5bbf9725bdec22500004444c","slug":"191539282725-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज को लेकर मंडी परिषद कर्मी का उत्पीड़न, हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज को लेकर मंडी परिषद कर्मी का उत्पीड़न, हुआ गर्भपात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी परिषद की महिला कर्मी का दहेज को लेकर उत्पीड़न किया गया। मारपीट के दौरान उसका गर्भपात हो गया। इसे लेकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइंस निवासी मंडी परिषद कर्मचारी खुशबू राघव की शादी 15 दिसंबर, 2010 को चंदौसी में विकासनगर निवासी शैलेंद्र सिंह राणा से हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग की तो खुशबू की मां ने पांच लाख रुपये का चेक दे दिया, मगर पिता की मृत्यु होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। मायके आकर रहने लगी तो ससुराल वालों ने वहां आकर भी मारपीट की, इससे उनका गर्भपात हो गया। तीन सितंबर को पति जबरन उनकी स्कूटी और बेटे को उठा ले गया। काफी कहने पर तीन दिन बाद बेटा लौटाया। खुशबू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति शैलेंद्र सिंह राणा, ससुर राजेंद्र सिंह, सास मधु राणा, देवर उपेंद्र सिंह, ताऊ डीएस राणा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं गर्भपात की रिपोर्ट दर्ज की है।