{"_id":"5b78679342c792462d133a97","slug":"191534617491-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहत को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरहत को गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार शाम किला पुलिस ने नकटिया की मुस्तफानगर कॉलोनी में रहने वाले आरोपी अहमद रजा खां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अहमद रजा ने शुक्रवार रात फोन पर फरहत को गोली मारने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।
फरहत नकवी के मुताबिक शेरगढ़ के गांव बरीपुरा में रहने वाली साजिदा शुक्रवार को उनसे मदद मांगने पहुंची थीं। साजिदा ने उन्हें बताया था कि उनका शौहर अहमद रजा खां उनसे अक्सर मारपीट करता है। कुछ दिन पहले उसने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया है। इस पर फरहत ने साजिदा के शौहर अहमद रजा खां का पक्ष जानने के लिए उसे फोन किया था ताकि पति-पत्नी के बीच समझौता कराया जा सके। अहमद रजा खां ने पहले तो फरहत के पास आकर अपना पक्ष रखने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद ही फरहत को फोन करके गालियां देने लगा। फरहत के मुताबिक अहमद ने फोन पर उनसे कहा- मुझे हल्के में मत ले, मैं मुख्यमंत्री की गाड़ी चलाता हूं। तुझे गोली मारकर 24 घंटे के अंदर 302 के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगवा दूंगा। तुझे मारने से पहले तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। शनिवार को इस संबंध में फरहत नकवी ने किला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी अहमद रजा को गिरफ्तार कर लिया।